61 फीसदी ने छोड़ दी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित की गई। परीक्षा में 61 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रयागराज में 7510 उम्मीदवारों में से केवल 3070 पहली पाली में और 2905 दूसरी पाली में उपस्थित हुए। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जैमर्स स्थापित किए गए थे।

61 फीसदी ने छोड़ दी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा

प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2026 रविवार को दो पालियों में आयोजित की गई। जिले के 18 केंद्रों पर सुबह दस से 12 और दो से पांच बजे तक आयोजित परीक्षा में 61 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए प्रयागराज में 7510 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 3070 अभ्यर्थी उपस्थित और 4440 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 2905 (39 प्रतिशत) उपस्थित और 4605 (61 प्रतिशत) अनुपस्थित रहे। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर नौ से लेकर 20 जैमर तक स्थापित किए गए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।