असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 15 सितंबर से राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य भर्ती 2025 के लिए मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए हैं। कुल 28 विषयों के लिए परीक्षा 15 से 1 अक्टूबर तक होगी। अभ्यर्थियों को आईडी प्रूफ और फोटो साथ लाने के लिए कहा गया है।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 15 सितंबर से राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक आचार्य) भर्ती 2025 के लिए प्रस्तावित मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 28, 29 व 30 सितम्बर एवं एक अक्टूबर को एक सत्र सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक कुल 28 विषयों के अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी है। अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र आठ सितंबर को जारी किए गए थे जिसमें जिला का नाम एवं जिला कोड के साथ साथ छद्म परीक्षा केन्द्र की जानकारी दी गयी है। अब तिथिवार तीन दिन पहले वास्तविक परीक्षा केन्द्र का नाम एवं पता की सूची आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध जारी होना शुरू हो गई है।
इस सूची से अभ्यर्थी अपने वास्तविक परीक्षा केन्द्र का नाम एवं पता ज्ञात कर सकते है। परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित हों। कक्ष में अन्तरीक्षक को आईडी प्रूफ की एक छायाप्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।


