चार अक्तूबर को होगी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता यूपीपीएससी की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 चार अक्तूबर

चार अक्तूबर को होगी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता यूपीपीएससी की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 चार अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन को परीक्षा केंद्रों के चयन व व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।चार अक्तूबर को परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। परीक्षा लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, अलीगढ़, गोरखपुर, कानपुर नगर, मेरठ, झांसी, बरेली, मुरादाबाद, वाराणसी, आगरा में आयोजित की जाएगी। केंद्रों के रूप में केवल उन्हीं विद्यालयों का चयन किया जाएगा, जिनकी क्षमता प्रति केंद्र 384 या 480 अभ्यर्थियों की हो। नए शासनादेश के तहत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या कोषागार से 10 किलोमीटर की परिधि के नियम को शिथिल करते हुए, केंद्रों के चयन हेतु अधिकतम 30 किलोमीटर की परिधि निर्धारित की गई है।

परीक्षा केंद्रों के पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निर्धारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया गया है। प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचार अक्तूबर को होगी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा