ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती में शैक्षिक योग्यता स्पष्ट, 21 सितंबर से आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए शैक्षिक अर्हता स्पष्ट की है। अब अभ्यर्थियों को फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंसेज में डिग्री की आवश्यकता होगी। आवेदन की प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होकर 21 अक्तूबर तक चलेगी। आयोग ने 18 महीने के अनुभव की भी आवश्यकता बताई है।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर पद की शैक्षिक अर्हता में स्थिति स्पष्ट कर दी है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब अभ्यर्थी के पास फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंसेज में डिग्री अथवा क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में विशेषज्ञता वाली मेडिसिन की डिग्री होना जरूरी है। डिग्री भारत में कानून के तहत स्थापित किसी विश्वविद्यालय से प्राप्त होनी चाहिए। आयोग ने निर्धारित अर्हता वाले अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन 21 सितंबर से शुरू होकर 21 अक्तूबर तक होंगे। विज्ञापन की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 तक शैक्षिक अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार अभ्यर्थी के पास ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स, 1945 की अनुसूची ‘सी’ में शामिल किसी पदार्थ के निर्माण में 18 महीने का अनुभव होना चाहिए।

