सहायक अध्यापक अभिलेख सत्यापन 25 और 26 को
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी-2025 के विज्ञान, वाणिज्य और कृषि/उद्यानकर्म विषयों के अभ्यर्थियों के लिए अभिलेख सत्यापन की तिथि 25 और 26 सितंबर को निर्धारित की है। विज्ञान के अभ्यर्थियों का सत्यापन 25 सितंबर को, और वाणिज्य एवं कृषि/उद्यानकर्म के अभ्यर्थियों का सत्यापन 26 सितंबर को होगा।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी-2025 में विज्ञान, वाणिज्य और कृषि/उद्यानकर्म विषयों के सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथि घोषित कर दी है। सत्यापन 25 और 26 सितंबर को आयोग कार्यालय के सरस्वती भवन में होगा। 25 सितंबर को विज्ञान के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा। 26 सितंबर को वाणिज्य के पुरुष-महिला तथा कृषि/उद्यानकर्म के पुरुष अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा। संबंधित अभ्यर्थी 23 सितंबर से आयोग की वेबसाइट पर निर्देश देख सकेंगे।

