मुसहर परिवार में वृद्ध पति-पत्नी को मिलेगा वृद्धा पेंशन
हिन्दुस्तान, कुशीनगर
कुशीनगर के मुसहर बस्ती में विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार मुसहर परिवारों के विकास के लिए महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विशेष विकास अभियान की शुरुआत की गई है, जिसमें वृद्ध मुसहर युगल को वृद्धा पेंशन का लाभ दिया जाएगा।

कुशीनगर। विकास खंड के ग्राम जंगल सिंगापट्टी के मुसहर बस्ती में सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं में मुसहर परिवार का उत्थान विकास प्राथमिकता में है l मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मुसहर परिवारों के विकास के लिए विशेष विकास अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत अब मुसहर परिवार में वृद्ध पति पत्नी को भी वृद्धा पेंशन से अच्छादित किया जाएगा l


