यूपीआई लेनदेन पर शुल्क व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में चिंता सरकार पारदर्शिता और राहत सुनिश्चित करे : आरिफ हबीब

हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

यूपीआई ने व्यापार और जनजीवन को डिजिटल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। व्यापारी व छोटे दुकानदारों के लिए नई एमडीआर व्यवस्था पर चर्चा हुई। सरकार ने पी2पी लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगाने की बात की है। व्यापारी 2000 रुपए तक के भुगतान पर मुफ्त रहेंगे, जबकि उच्च राशि पर 0.4% एमडीआर लागू होगा।

यूपीआई लेनदेन पर शुल्क व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में चिंता सरकार पारदर्शिता और राहत सुनिश्चित करे : आरिफ हबीब

जौनपुर, संवाददाता। यूपीआई ने देश के व्यापार और आम जनजीवन को तेज, सरल और डिजिटल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े व्यापारी तक आज डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर निर्भर हैं। ऐसे में यूपीआई लेनदेन से जुड़ी नई एमडीआर व्यवस्था को लेकर व्यापारियों के हितों और इसकी स्पष्टता पर गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है। समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिला महासचिव आरिफ हबीब ने कहा कि सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि व्यक्ति से व्यक्ति (पी 2 पी) यूपीआई लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा और दो हजार रुपए तक के व्यापारी भुगतान भी एमडीआर से मुक्त रहेंगे।

छोटे व्यापारियों के लिए भी निर्धारित श्रेणी में एक लाख प्रतिमाह तक के यूपीआई भुगतान पर शून्य एमडीआर की व्यवस्था जारी रहेगी। वहीं ₹2,000 से अधिक के कुछ व्यापारी लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर का प्रावधान किया गया है।उन्होंने सरकार से मांग की कि व्यापारियों के लिए यूपीआई को सरल, पारदर्शी और न्यूनतम लागत वाली भुगतान व्यवस्था बनाए रखा जाए तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर किसी भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपीआई लेनदेन पर शुल्क व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में चिंता सरकार पारदर्शिता और राहत सुनिश्चित करे : आरिफ हबीब