यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में घटी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सितंबर में यूपीआई के जरिये लेनदेन अगस्त की तुलना में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में लेनदेन का कुल मूल्य भी 1.50 प्रतिशत घटकर 29.37 लाख करोड़ रुपये रहा। प्रमुख कारण 31 दिन अगस्त और 30 दिन सितंबर का होना बताया गया।

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में घटी

नई दिल्ली, एजेंसी। यूपीआई के जरिये लेनदेन सितंबर में मासिक आधार पर 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़ रहा। भारतीय रिजर्व बैंक के गुरुवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा संचालित यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस) के जरिये अगस्त में 2,450 करोड़ लेनदेन हुए थे। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में यूपीआई के जरिये लेनदेन का कुल मूल्य भी 1.50 प्रतिशत घटकर 29.37 लाख करोड़ रुपये रहा, जो अगस्त में 29.82 लाख करोड़ रुपये था। ये आंकड़े कारोबारियों के लिए अधिक राशि वाले यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू होने से करीब दो सप्ताह पहले आए हैं।उद्योग

से जुड़े लोगों के अनुसार, लेनदेन में गिरावट का कारण अगस्त में 31 दिन और सितंबर में 30 दिन होना है। सितंबर में प्रतिदिन औसत लेनदेन 80.2 करोड़ रहा, जबकि अगस्त में यह 79.1 करोड़ था। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, एनपीसीआई द्वारा संचालित तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) के जरिये 35.40 करोड़ लेनदेन हुए, जिनका कुल मूल्य 7.05 लाख करोड़ रुपये रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में घटी