यूपीआई पर एमडीआर शुल्क टलने से राहत जताई
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क लागू करने की तारीख दीपावली तक टाल दी गई है। एनपीसीआई नई तारीख बाद में घोषित करेगा, लेकिन मर्चेंट-टू-मर्चेंट भुगतान पर शुल्क को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रयागराज व्यापार मंडल ने फैसले का स्वागत किया है। व्यापारियों ने कहा कि तारीख टलना शुल्क की स्थायी समाप्ति नहीं है और यूपीआई भुगतान सरल व किफायती रहना चाहिए।

यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क लागू करने की तारीख दीपावली तक टाल दी गई है। यूपी कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि एनपीसीआई ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि शुल्क लागू करने की नई तारीख दीपावली के बाद घोषित की जाएगी। हालांकि, मर्चेंट से मर्चेंट के बीच होने वाले यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगेगा या नहीं, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उधर, प्रयागराज व्यापार मंडल ने निर्णय पर संतोष जताया है। जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को ई-मेल भेजकर व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि, तारीख टलने को शुल्क की स्थायी समाप्ति नहीं माना जा सकता।
व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान व्यवस्था को सरल और किफायती बनाए रखने की मांग की है।
ये भी पढ़ें:दीवाली तक यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं

