स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। व 12301/12302 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि इन दो

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सासाराम जंक्शन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव व स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा है। रेल मंत्री को भेजे गए पत्र में सासाराम रेलवे स्टेशन के विकास के साथ-साथ नई ट्रेनों के ठहराव व यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र की जनता व पुलिस पब्लिक हेल्प लाइन संस्था के सदस्यों की ओर से महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिले हैं। जिसमें 12259/12260 सियालदह-बिकानेर एक्सप्रेस व 12301/12302 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि इन दोनों ट्रेनों के ठहराव से व्यापार व यात्रियों को दिल्ली- कोलकाता मार्ग पर बेहतर विकल्प मिलेगा।
वहीं सासाराम जंक्शन को अमृत भारत योजना के तहत विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज करने की भी मांग रेल मंत्री से की गई है।


