वेबसाइट पर ही मिल जाएंगी विवि की सभी जानकारियां
अल्मोड़ा में एसएसजे विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट को अपडेट किया है। अब छात्र आसानी से शैक्षणिक, प्रशासनिक और छात्र सुविधाओं से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। सभी पाठ्यक्रम और विभागों की जानकारी सहित ऑनलाइन आवेदन की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

अल्मोड़ा। एसएसजे विवि की वेबसाइट को अपडेट कर दिया गया है। अब वेबसाइट के माध्यम से ही छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय से जुड़ी सभी जानकारियां आसानी से मिल जाएंगी। इसके लिए उन्हें परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। एसएसजे विवि की ओर से वेबसाइट को अपडेट कर और बेहतर बनाया गया है। इसमें से जुड़ी शैक्षणिक, प्रशासनिक, प्रवेश, परीक्षा, शोध और छात्र सुविधाओं से संबंधित जानकारियां अलग-अलग सेक्शन में दी गई हैं। ताकि छात्र आसानी से इनके बारे में जान सके। कक्षाओं के पाठ्यक्रम भी अब छात्र वेबसाइट से ही ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा सभी विभागों, फैकल्टी, स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों, विवि में चलने वाले विभिन्न कोर्सों व केंद्रों की भी जानकारी भी मिलेगी।
पुस्तकालय, छात्र सहायता, छात्र जीवन, आवास, खेल एवं व्यायाम, क्लब एवं सोसायटी, छात्र सरकार और वेलनेस सेंटर जैसी सुविधाओं की जानकारी भी वेबसाइट पर दी गई है। डिग्री, माइग्रेशन प्रमाणपत्र और अंकतालिका में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन का भी लिंक उपलब्ध कराया गया है।विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को अपडेट किया गया है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय से जुड़ी सभी जानकारियां वेबसाइट के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।- डॉ. डीएस बिष्ट, कुलसचिव एसएसजे विवि।

