इस हफ्ते चार आईपीओ पेश होंगे
सिंगल ... नई दिल्ली, एजेंसी। अगले सप्ताह प्राथमिक बाजार में गतिविधियां तेज रहने

नई दिल्ली, एजेंसी। अगले सप्ताह प्राथमिक बाजार में गतिविधियां तेज रहने की उम्मीद है। इस दौरान चार सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुलने जा रहे हैं, जिनमें क्यूब हाइवेज ट्रस्ट का इनविट और इंडो एमआईएम, लोहिया कॉर्प तथा एक्स्ट्रानेट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ शामिल हैं। क्यूब हाइवेज ट्रस्ट का 5,000 करोड़ रुपये का इनविट सार्वजनिक निर्गम 22 जुलाई को खुलेगा और 24 जुलाई को बंद होगा। इसके लिए मूल्य दायरा 151-152 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एंकर निवेशक 21 जुलाई को बोलियां लगा सकेंगे। इंडो एमआईएम, लोहिया कॉर्प और एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ 23 जुलाई को खुलेंगे और 27 जुलाई को बंद होंगे।
इन तीनों के निर्गमों के लिए एंकर निवेशक बोली 22 जुलाई को बोलियां लगा सकेंगे। इंजीनियरिंग कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी इंडो एमआईएम के आईपीओ में 500 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा मौजूदा शेयरधारक 6.82 करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे। बाजार सूत्रों का कहना है कि कुल निर्गम का आकार 3,500 करोड़ रुपये से अधिक होगा।


