ज्ञानेंद्र को मिली कमान, ग्रीनपार्क में रणजी कैंप शुरू

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में यूपीसीए की एजीएम के दो दिन बाद रणजी ट्रॉफी के लिए कोचिंग स्टाफ की घोषणा की गई है। ज्ञानेंद्र पाण्डेय मुख्य कोच होंगे, जबकि राहुल सप्रू और उमंग शर्मा सहायक कोच के रूप में शामिल हैं। खिलाड़ियों ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर जोर दिया गया है।

ज्ञानेंद्र को मिली कमान, ग्रीनपार्क में रणजी कैंप शुरू

कानपुर। यूपीसीए की एजीएम में सभी कमेटियों को होल्ड करने के दो दिन बाद रणजी ट्रॉफी के लिए कोचिंग स्टाफ की घोषणा कर दी गई है। साथ ही, ग्रीनपार्क स्टेडियम में कैंप भी शुरू हो गया है। 11 अक्तूबर को बिहार के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए शुरू हुए कैम्प में कोचिंग की जिम्मेदारी इस बार ज्ञानेंद्र पाण्डेय को सौंपी गई है। उनके साथ अनुभवी राहुल सप्रू भी शामिल हैं। वहीं, मंसूर अली खान बल्लेबाजी तो उमंग शर्मा को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। नए स्टाफ के साथ उत्तर प्रदेश के संभावित टीम ने शुक्रवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया।

अभ्यास का विवरण

अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर विशेष जोर दिया गया। इसकी शुरुआत खिलाड़ियों ने रनिंग और वार्मअप से की। इसके बाद रिंकू सिंह, करन शर्मा, आर्यन जुयाल, माधव कौशिक, प्रियम गर्ग और अभिषेक गोस्वामी ने नेट्स पर करीब आधे-आधे घंटे तक बल्लेबाजी की। बल्लेबाजों ने अलग-अलग गेंदबाजों का सामना करते हुए शॉट्स का अभ्यास किया और कई गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। वहीं शिवम मावी, प्रशांतवीर, आकिब खान, कुणाल त्यागी, विजय कुमार और शिवम शर्मा ने गेंदबाजी में पसीना बहाया। तेज गेंदबाजों ने रफ्तार और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान किया, जबकि स्पिनरों ने भी अपनी गेंदों से बल्लेबाजों की परीक्षा ली। नए कोच की देखरेख में बिहार के खिलाफ मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम के खिलाड़ी अभ्यास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦रणजी ट्रॉफी के लिए कोचिंग स्टाफ में किन्हें शामिल किया गया है?−
रणजी ट्रॉफी के लिए कोचिंग स्टाफ में ज्ञानेंद्र पाण्डेय, राहुल सप्रू और उमंग शर्मा शामिल हैं।
Abhishek Singh

लेखक के बारे में

Abhishek Singh

शॉर्ट बायो: अभिषेक सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक सिंह भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल को लीड कर रहे हैं। 2016 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण (आईनेक्स्ट) जैसे प्रमुख अखबार से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2016 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े और प्रिंट मीडिया में मजबूत पकड़ बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2010 से 2016 तक खेल, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, रेलवे समेत पूरे परिवहन आदि से जुड़ी कवरेज से बड़ा नाम बनाया। 2016 से हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में उच्च, कृषि व तकनीकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिसर्च रिपोर्टिंग

B.Sc (मैथ्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अभिषेक को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह तकनीकी व उच्च शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ रिसर्च और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


शिक्षा और खेल विजन

शिक्षा और खेल विषयों पर अभिषेक को गहरी समझ है। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में ड्रोन, यूएवी, कैंसर, हथियार, एयरोस्पेस, कृषि जैसे विषयों पर रिसर्च व नवाचार करने वाले वैज्ञानिकों के साथ इसरो, डीआरडीओ, यूजीसी, एआईसीटीई, आल इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रमुखों के साथ खेल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
इंटरनेशनल टेस्ट, वन-डे व टी-20 क्रिकेट मैच के साथ अन्य खेलों की कवरेज
सेलिब्रेटी, मिनिस्टर, शिक्षाविद व खिलाड़ी का साक्षात्कार
रिसर्च व नवाचार से जुड़े विषय
उच्च शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े सेमिनार

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsज्ञानेंद्र को मिली कमान, ग्रीनपार्क में रणजी कैंप शुरू