मायके में युवती का छत के कुंडे से लटकता मिला शव

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवलरोड थाने के हरचंदा गांव में मायके में रह रही है। युवती का रविवार देर रात शव घर के अंदर छत के कुंडे से फंदे से लटकता

मायके में युवती का छत के कुंडे से लटकता मिला शव

बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवलरोड थाने के हरचंदा गांव में मायके में रह रही युवती का रविवार देर रात शव घर के अंदर छत के कुंडे से फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात के बाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जरवलरोड थाने के के हरचंदा गांव निवासी अकलीम खान ने अपनी पुत्री रूही बेगम (22) का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व निकटवर्ती गांव लुहारन पुरवा निवासी मोहम्मद राशिद पुत्र भट्टू के साथ किया था। बताया जाता है कि मोहम्मद राशिद वर्तमान समय में रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रह रहा है।

अकलीम खान का आरोप है कि शादी के बाद से ही रूही को उसके ससुराल पक्ष के लोग मारपीट के साथ प्रताड़ित करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व ससुरालियों ने रूही के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था।मायके पहुंचने पर रूही ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई थी। परिजनों के अनुसार, मानसिक रूप से आहत रूही ने रविवार देर रात घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पड़ोसी हुमायू खान से मिली। सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमायके में युवती का छत के कुंडे से लटकता मिला शव