सहायक आयुक्त खाद्य के खिलाफ पूर्व सांसद को सौंपा मांग पत्र

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया को ज्ञापन सौंपकर यूपीआई पर लगाए गए एमडीआर को वापस लेने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि यह निर्णय छोटे फुटकर व्यापारियों पर आर्थिक बोझ डालेगा और डिजिटल इंडिया अभियान को प्रभावित करेगा।

सहायक आयुक्त खाद्य के खिलाफ पूर्व सांसद को सौंपा मांग पत्र

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार के द्वारा यूपीआई पर लगाए गए एमडीआर को वापस लेने की मांग की है। व्यापारियों ने पूर्व सांसद को दिए ज्ञापन में कासगंज में तैनात सहायक आयुक्त को हटाने की मांग की गई है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश वाष्र्णैय व नगर अध्यक्ष जितेंद्र वाष्र्णेय ने व्यापारियों के साथ मुलाकात की। व्यापारियों ने मांग की कि कासगंज में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह के तबादला और यूपीआई पर एमडीआर लगाने के प्रस्ताव को वापस लने की मांग की।

नगर अध्यक्ष जितेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि 15 अक्तूबर से 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लगाने से छोटे फुटकर व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इससे डिजिटल इंडिया अभियान को भी नुकसान पहुंचेगा। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने दोनों ज्ञापन को गंभीरता से लेकर संबंधित विभागों तक पहुंचाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप गुप्ता, उद्योग मंच अध्यक्ष गोपाल महेश्वरी, संजीव पलत्तानी, रमेश साहू, डा. बीडी राना, अरविन्द वार्ष्णेय, किशोर अग्रवाल, अनिल गुप्ता, सौरभ वार्ष्णेय, गुल्लू वार्ष्णेय सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसहायक आयुक्त खाद्य के खिलाफ पूर्व सांसद को सौंपा मांग पत्र