ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनौसेना में की जाएगी 20% तक महिला अग्निवीरों की भर्ती, सोमवार तक 10 हजार रजिस्ट्रेशन

नौसेना में की जाएगी 20% तक महिला अग्निवीरों की भर्ती, सोमवार तक 10 हजार रजिस्ट्रेशन

नौसेना के अलावा थल सेना वायु सेना ने भी महिला अग्निवीरों की भर्ती का ऐलान किया है। थल सेना में अग्निवीरों को सिर्फ सेना पुलिस ब्रांच में भर्ती किया जाएगा। इसके लिए अलग से प्रक्रिया होगी।

नौसेना में की जाएगी 20% तक महिला अग्निवीरों की भर्ती, सोमवार तक 10 हजार रजिस्ट्रेशन
Himanshu Jhaहिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Wed, 06 Jul 2022 06:10 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

नौसेना में 20 फीसदी तक महिला अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भर्ती मेरिट के आधार पर होगी। नौसेना ने 3000 अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत चुनी गई महिला अग्निवीरों को नौसेना की विभिन्न शाखाओं में तैनात किया जाएगा।

नौसेना के अलावा थल सेना वायु सेना ने भी महिला अग्निवीरों की भर्ती का ऐलान किया है। थल सेना में अग्निवीरों को सिर्फ सेना पुलिस ब्रांच में भर्ती किया जाएगा। इसके लिए आने वाले दिनों में अलग से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सेना पुलिस में सौ महिला कर्मियों का बैच पहले से कार्य कर रहा है। सेना के सूत्रों ने कहा कि नये बैच में महिला अग्निवीरों की भर्ती होगी। बैच के आकार आदि की घोषणा जल्द की जाएगी। सेना में इस साल करीब 40 हजार अग्निवीरों की भर्ती होनी है। लेकिन उसमें कितने फीसदी महिला उम्मीदवार होंगी, इसका कोई मानक तय नहीं किया गया है।

इसी प्रकार वायुसेना ने ऐलान किया है कि वह महिला अग्निवीरों की भी भर्ती करेगा। वायुसेना द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। वायुसेना ने कहा कि तैयारिया पूरी होने के बाद महिला अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। लेकिन पहले बैच में सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों को लिया जा रहा है। वायुसेना ने महिला अग्निवीरों की कुल भर्ती में प्रतिशत अभी तय नहीं किया है।

राफेल का परीक्षण
भारतीय नौसेना को अपने विमान वाहक संचालन के लिए लड़ाकू जेट की आवश्यकता होती है। इसके लिए उसने फ्रेंच राफेल और अमेरिकी एफ-18 विमानों का परीक्षण किया है। नौसेना में स्वदेशीकरण पर एक संवाददाता सम्मेलन में वाइस चीफ एडमिरल एसएन घोरमड़े ने कहा कि अमेरिकी और फ्रांसीसी विमानों का परीक्षण विमान वाहक संचालन के लिए उनकी क्षमता जानने के लिए किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें