बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल, सौंपा मांग पत्र
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर उत्तर
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल बीएसए से मिला। जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी और जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए को 10 सूत्रीय मांग पत्र देकर शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने की मांग की।जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीएसए कार्यालय में कई ब्लॉकों के शिक्षकों का चयन वेतनमान लंबित है। इसका शीघ्र आदेश जारी किया जाय। उन्होंने दिव्यांग शिक्षकों को दिव्यांग वाहन भत्ता का लाभ दिलाने की भी मांग उठाई। मुख्यमंत्री कैशलेश चिकित्सा योजना के लंबित आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत कराया जाय।
शिक्षक भवन को लेकर भी संघ ने नाराजगी जताई। मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर संघ ने कहा कि ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने और न्यायालय की रोक के बाद विद्यालयों में भोजन निर्माण में कठिनाई आ रही है। अन्य जनपदों की तर्ज पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को प्रधानाध्यापक के साथ सह-खातेदार बनाने का आदेश जारी किया जाय। एसएनए स्पर्श खाता ब्लॉक स्तर पर ही किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खोलने के लिए बीईओ को निर्देशित, पुस्तकों का वितरण विद्यालय स्तर पर सुनिश्चित कराने की भी मांग की। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला कोषाध्यक्ष मनौव्वर अली, जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, राघवेंद्र पांडेय, अरविंद गुप्ता, धन प्रकाश त्रिपाठी, विजय यादव, मंत्री राजेश यादव, मनोज वर्मा, वीरेंद्र मौर्य, धीरज शाही, चंद्रभूषण पटेल, डीके सिंह, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।


