टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक लामबंद, प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिक्षक काली पट्टी बांधकर अपनी असहमति प्रकट करते हुए सरकार से अध्यादेश की मांग कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक सभी शिक्षक टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त नहीं हो जाते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक लामबंद, प्रदर्शन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने टेट अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोविंउ पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक जमा हुए और काली पट्टी बांधकर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट करने का निर्णय लिया था। जिसके तहत शनिवार को जनपद के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और सरकार से अध्यादेश लाकर शिक्षकों के प्रति अन्याय और अपमान पूर्ण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की गई। जिला महामंत्री राज किशोर यादव ने कहा कि जब तक टेट अनिवार्यता से हमारा एक-एक साथी मुक्त नहीं हो जाएगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

मंडल उपाध्यक्ष नृपेंद्र शर्मा ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों पर जबरन टीईटी अनिवार्य किया जाना न्याय संगत नहीं है।प्रदर्शन में सुनील दुबे, अजय सिंह, विजय बहादुर, रोहित चौहान, रफी, नवीन सक्सेना, प्रसून पांडेय, सुभाष राजपूत, मनोज कश्यप, राम गनेश शाक्य, ब्रह्मानंद, अंकिता, शैलेंद्र ठाकुर, कमल पांडेय, मीना, शिखा, आलोक सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रभाकर राठौर, अजय झा, सत्यवीर, अरविंद यादव, भुवनेश प्रताप, रजनीश यादव, गौरव पांडेय, दीपक आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक लामबंद, प्रदर्शन