ऋचा सिंह को मिला उत्कृष्ट लेखन सम्मान
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर में आयोजित एक समारोह में शिक्षिका ऋचा सिंह को उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर शोधपरक लेखन के लिए सम्मानित किया गया। ऋचा ने इसे गौरव का विषय मानते हुए कहा कि लेखन का उद्देश्य समाज को जागरूक करना है।
ऋचा सिंह को मिला उत्कृष्ट लेखन सम्मान
गोरखपुर, निज संवाददाता। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश की पत्रिका ‘उत्तर प्रदेश संदेश’ की ओर से आयोजित उत्कृष्ट लेखन सम्मान समारोह में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षिका ऋचा सिंह को सम्मानित किया गया। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने उन्हें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर शोधपूर्ण, तथ्यपरक एवं विश्लेषणात्मक लेखन के लिए सम्मान प्रदान किया। सम्मान मिलने पर ऋचा ने कहा कि पत्रिका द्वारा सम्मानित किया जाना गौरव और प्रेरणा का विषय है। कहा कि लेखन का उद्देश्य तथ्यों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है। शिक्षकों, साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी।


