कानपुर सुपरस्टार का चयन ट्रायल 18 जुलाई को

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश टी20 लीग की फ्रेंचाइजी कानपुर ने आगरा में क्रिकेटरों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया है। यह ट्रायल 18 जुलाई को अवंतीबाई लोधी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। चयनित खिलाड़ियों का फाइनल ट्रायल 19 जुलाई को आयोजित होगा। असाधारण प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को कानपुर सुपरस्टार टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

कानपुर सुपरस्टार का चयन ट्रायल 18 जुलाई को

उत्तर प्रदेश टी20 लीग की फ्रेंचाइजी कानपुर ने सुपरस्टार लीग के चौथे संस्करण के लिए क्रिकेटरों का चयन ट्रायल आगरा में करने का फैसला किया है। ट्रायल 18 जुलाई को अवंतीबाई लोधी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। चयनित खिलाड़ियों का फाइनल ट्रायल 19 जुलाई को इसी मैदान पर होगा। फाइनल ट्रायल के उपरांत शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों के प्रैक्टिस मैच भी अवंतीबाई लोधी क्रिकेट ग्राउंड पर ही आयोजित किए जाएंगे। इन मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कानपुर सुपरस्टार टीम का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। ट्रायल की व्यवस्थाएं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा द्वारा की जा रही हैं।डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा ने सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।