30वीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप 21 से 23 अगस्त तक दिल्ली में

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप 21 से 23 अगस्त तक नोएडा में आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के कई जिलों से सैकड़ों खिलाड़ी भाग लेंगे। खास बात यह है कि सभी मुकाबले कैमरे की निगरानी में और अंपायर रहित होंगे। उद्घाटन डॉ. अशोक सिंह करेंगे और प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में होगा।

30वीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप 21 से 23 अगस्त तक दिल्ली में

वाराणसी। तीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक नोएडा में गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली स्थित हरकिशन सिंह सुरजीत भवन में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के दर्जनों जिलों से सैकड़ों प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप की खास बात यह होगी कि पहली बार स्टेट चैंपियनशिप के सभी मुकाबले अंपायर रहित और कैमरे की निगरानी में कराए जाएंगे। सभी मैच ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के निर्धारित नियमों के अनुसार होंगे।उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं चैंपियनशिप कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता चैंपियनशिप कमेटी की महासचिव एवं गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की अध्यक्ष भारती नारायण तथा संरक्षक और इंटरनेशनल सेक्रेटरी जनरल वीडी नारायण के संयोजन में आयोजित होगी।प्रतियोगिता

का संचालन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन, चैंपियनशिप डायरेक्टर एवं सीनियर नेशनल पैनल अंपायर सरदार रणवीर सिंह तथा इंटरनेशनल रेफरी रमेश कुमार वर्मा की देखरेख में होगा।चैंपियनशिप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक एवं ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अशोक सिंह करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और आयोजकों में उत्साह है

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News30वीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप 21 से 23 अगस्त तक दिल्ली में