राजकीय आईटीआई में 13 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा 13 जुलाई को वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला सहादतपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में होगा। कई प्रतिष्ठित कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। अभ्यर्थियों से बायोडाटा और प्रमाण-पत्र लाने की अपील की गई है।

राजकीय आईटीआई में 13 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला

मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा 13 जुलाई यानी कल वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सहादतपुर के परिसर में लगेगा। जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने बताया कि इस मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों में प्रशिक्षित और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त युवा, राजकीय और निजी आईटीआई के प्रशिक्षार्थी, और अन्य बेरोजगार अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को मेले में शामिल होने के लिए अपना बायोडाटा, सभी शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट आकार के फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा।

जिला समन्वयक ने जनपद के सभी पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में भाग लेने और उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsराजकीय आईटीआई में 13 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला