टीम में जगह बनाने के लिए क्रिकेटरों ने बहाया पसीना

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ में स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन द्वारा उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। अंडर-19 पुरुष और अंडर-17 तथा अंडर-19 महिला वर्ग के लगभग 85 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न मंडलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश की आठ टीमें भाग लेंगी।

टीम में जगह बनाने के लिए क्रिकेटरों ने बहाया पसीना

मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से होने वाली उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए सोमवार को मेरठ में क्रिकेटरों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में आयोजित ट्रायल में अंडर-19 पुरुष तथा अंडर-17 और अंडर-19 महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। करीब 85 क्रिकेटरों ने ट्रायल में भाग लिया। फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों के विभिन्न जिलों में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल हो रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें वेस्ट यूपी, पूर्वांचल पैंथर, रुहेलखंड, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाइगर, ब्रज केसरिया, संगम सुपर किंग्स और सरयू स्ट्राइकर्स शामिल हैं।

वेस्ट यूपी टीम के लिए मेरठ और सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिसके चलते ऋषभ एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल चल रहे हैं।पुरुष वर्ग में अंडर-14 और अंडर-17 के ट्रायल पूरे हो चुके हैं। सोमवार को अंडर-19 पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने चयन में हिस्सा लिया। इस वर्ग में करीब 75 क्रिकेटर मैदान पर उतरे। महिला वर्ग में अंडर-17 और अंडर-19 खिलाड़ियों के ट्रायल भी हुए। 10 से अधिक महिला क्रिकेटरों ने प्रतिभाग किया। महिला खिलाड़ियों के लिए मंगलवार को भी ट्रायल होंगे, चयन प्रक्रिया के दौरान चयनकर्ता पंकज भारद्वाज, अहमदुल्ला, राजा, नीरज समेत कई कोच मौजूद रहे।

Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटीम में जगह बनाने के लिए क्रिकेटरों ने बहाया पसीना