गौतमबुद्ध नगर समेत सात जिलों में 14 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने सोमवार को गौतमबुद्ध

गौतमबुद्ध नगर समेत सात जिलों में 14 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने सोमवार को गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ समेत सात जिलों में 14 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं में लगभग 3,548 विला, फ्लैट और दुकानों का निर्माण हो सकेगा। कुल 2,285.68 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि सोमवार को हुई 204वीं बैठक में सात जिलों में 14 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। गौतमबुद्ध नगर में 208.33 करोड़ के निवेश वाली दो व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। इनमें 695 व्यावसायिक इकाइयों यानी दुकान और स्टूडियो का विकास किया जाएगा।

लखनऊ में 711.15 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली सात परियोजनाओं को स्वीकृति मिली, जिनके माध्यम से 1,270 इकाइयों का विकास किया जाएगा। इनमें चार आवासीय और तीन व्यावसायिक परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें फ्लैट, विला, दुकानें और स्टूडियो विकसित किए जाएंगे। गाजियाबाद में 998.23 करोड़ की लागत वाली एक परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई। इस परियोजना के तहत 780 आवासीय इकाइयों और दुकानों का विकास किया जाएगा। मथुरा में 71.35 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली एक परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके अंतर्गत 268 आवासीय इकाइयों का विकास किया जाएगा। बरेली में ₹226.63 करोड़ की लागत वाली एक परियोजना, वाराणसी में 9.74 करोड़ के निवेश वाली एक परियोजना, बाराबंकी में 60.25 करोड़ की लागत वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें