यूपी रेरा ने छह जिलों की 13 परियोजनाओं को मंजूरी दी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियापक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने छह जिलों की

यूपी रेरा ने छह जिलों की 13 परियोजनाओं को मंजूरी दी

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियापक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने छह जिलों की 13 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनमें दो परियोजनाएं गौतमबुद्ध नगर की हैं। परियोजनाओं में फ्लैट और दुकान मिलाकर 4,724 इकाइयां बनेंगी। करीब 2,380.04 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यूपी रेरा ने अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में एक आवासीय और एक व्यावसायिक मिलाकर दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें 564 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इसके माध्यम से जिले में 186 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। बाराबंकी में 751.42 करोड़ की दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

इनमें 591 इकाइयां बनेंगी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 385.76 करोड़ की एक आवासीय परियोजना, वाराणसी में 750.24 करोड़ की तीन आवासीय परियोजनाओं, गाजियाबाद में 286.27 करोड़ की दो व्यावसायिक और एक आवासीय तीन परियोजनाओं, आगरा में 20.35 करोड़ की दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपी रेरा ने छह जिलों की 13 परियोजनाओं को मंजूरी दी