99 प्रतिशत लोन अदायगी के साथ पीएमएफएमई में यूपी देश में प्रथम स्थान पर

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के अपर मुख्य सचिव बी एल मीणा ने

99 प्रतिशत लोन अदायगी के साथ पीएमएफएमई में यूपी देश में  प्रथम स्थान पर

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने कहा है कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (पीएमएफएमई) के क्रियान्वयन में 99 प्रतिशत ऋण अदायगी के साथ उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। उ‌न्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 तहत लेटर आफ कम्फर्ट औसतन 20 दिनों में निर्गत हो रहे हैं और स्वीकृत इकाइयां औसतन 200 दिनों में क्रियाशील हो रही हैं, जो पूर्व में 500 दिनों में होती थी।

निवेश प्रस्तावों की समीक्षा

शुक्रवार को पीएमएफएमई की एप्रेजल समिति की बैठक प्राप्त 11 निवेश प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा एवं परीक्षण के बाद 9 को स्वीकृत किया गया। अप्रेजल समिति द्वारा 70 करोड़ रुपये के 9 पूर्ण प्रस्तावों में से बरेली से 2, कानपुर नगर से 1, ललितपुर से 1, गोरखपुर से दो, बदायूँ से एक, लखनऊ से एक एवं हापुड़ से एक प्रस्ताव की संस्तुति की गई।

लम्बित आवेदनों के निर्देश

इस दौरान श्री मीणा ने पीएमएफएमई में प्रदेश द्वारा 99 प्रतिशत लोन डिस्बर्समेण्ट के साथ देश में प्रथम स्थान पर होने के लिए बैकर्स एवं स्टाफ को बधाई दी और कहा कि स्टेट बैंक आफ इण्डिया के स्तर पर 1341, पंजाब नेशनल बैंक के स्तर पर 1147, बैंक आफ बड़ोदा के स्तर पर 1078, एचडीएफसी बैंक के स्तर पर 656, यूनियन बैंक आफ इण्डिया के स्तर पर 486, बैंक आफ इण्डिया के स्तर पर 424, कैनरा बैंक के स्तर पर 317, इण्डियन बैंक के स्तर पर 262, सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया 145, यूको बैंक 128, आईडीबीआई के स्तर पर 81, पंजाब एवं सिंध बैंक के स्तर पर 76, इण्डियन ओवरसीज बैंक के स्तर पर 53 एवं बैंक आफ महाराष्ट्रा के स्तर पर 14 कुल 6208 आवेदन स्वीकृति के लिए लम्बित हैं। बैठक में उपस्थित बैंकर्स को लम्बित आवेदनों को अबिलम्ब निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए गए।

सामान्य प्रश्न

उत्तर प्रदेश ने पीएमएफएमई योजना में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
उत्तर प्रदेश ने पीएमएफएमई योजना के क्रियान्वयन में 99 प्रतिशत ऋण अदायगी के साथ देश में पहले स्थान पर है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।