रणजी कैंप में रिंकू सिंह, करन व आर्यन ने दिखाए तेवर
कानपुर में रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी टीम के हेड कोच और अन्य कोचों की कमेटी को फिलहाल रोक दिया गया है। टीम ने 11 अक्तूबर को बिहार के खिलाफ पहले मैच के लिए अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर ध्यान केंद्रित किया। खिलाड़ियों ने गर्म अप के बाद नेट्स पर पसीना बहाया।

कानपुर। रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी टीम के हेड कोच समेत अन्य कोचिंग स्टाफ की कमेटी को अभी होल्ड रखा गया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश की टीम ने शुक्रवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। 11 अक्तूबर को बिहार के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से पहले खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर विशेष ध्यान दिया। अभ्यास सत्र की शुरुआत खिलाड़ियों ने रनिंग और वार्मअप से की। इसके बाद रिंकू सिंह, करन शर्मा, आर्यन जुयाल, माधव कौशिक, प्रियम गर्ग और अभिषेक गोस्वामी ने नेट्स पर करीब आधे-आधे घंटे तक बल्लेबाजी की। बल्लेबाजों ने अलग-अलग गेंदबाजों का सामना करते हुए डिफेंसिव के साथ लंबे-लंबे शॉट खेलकर गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।
वहीं, शिवम मावी, प्रशांतवीर, आकिब खान, कुणाल त्यागी, विजय कुमार और शिवम शर्मा ने गेंदबाजी में पसीना बहाया। तेज गेंदबाजों ने रफ्तार और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान किया। जबकि, स्पिनरों ने भी अपनी टर्न लेती गेंदों से बल्लेबाजों की परीक्षा ली।

