अब क्रिप्टो करेंसी की विवेचना का भी पाठ पढ़ेंगे दरोगा

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बागपत। यूपी पुलिस ने अपने ट्रेडिंग कोर्स को अपडेट किया है ताकि दरोगा क्रिप्टो करेंसी से जुड़े आपराधिक मामलों की जांच कर सकें। वर्तमान में चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत साढ़े चार हजार से अधिक दरोगा पहली बार इसकी ट्रेनिंग लेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते साइबर अपराध से निपटने के लिए यह प्रशिक्षण आवश्यक है।

अब क्रिप्टो करेंसी की विवेचना का भी पाठ पढ़ेंगे दरोगा

बागपत। अपराध के बदलते स्वरूप को देखते हुए यूपी पुलिस ने अपने ट्रेडिंग कोर्स को अपडेट किया है। इससे आने वाले समय में यूपी पुलिस के दरोगा भी क्रिप्टो करेंसी से संबंधित आपराधिक मामलों की जांच और विवेचना कर सकेंगे। यूपी पुलिस ने ट्रेनिक कोर्स में पहली बार इसे कोर्स में शामिल किया है। पहली बार यूपी पुलिस ने दरोगाओं के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (ट्रेनिंग कोर्स) में इसे शामिल किया है। वर्तमान में चल रही भर्ती पक्रिया के तहत चयनित साढ़े चार हजार से अधिक दरोगा पहली बार इसकी ट्रेनिंग लेंगे। इसके तहत इन दरोगाओं को क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े अपराध, उसकी पहचान, जांच और विवेचना के दौरान उसके साक्ष्य जुटाने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए ट्रेनिंग देने वाले मास्टर ट्रेनर इंस्पेक्टर और डीएसपी को प्रशिक्षित कराया गया है। गैजेट्स के प्रयोग के बीच डिजिटल करेंसी का चयन भी बढ़ रहा है। विधिक मान्यता न होने के बावजूद 3600 से अधिक तरह की क्रिप्टो करेंसी का प्रयोग हो रहा है। इससे संबंधित आपराधित मामले भी सामने आ रहे हैं। भविष्य में ऐसे मामले बहुत अधिक बढ़ने की आशंका है।

क्रिप्टो करेंसी से संबंधित अपराध

अभी तक प्रवर्तन निदेशालय(ईडी), क्रेंदीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) और वित्तीय खुफिया इकाई(एफआईयू) जैसी केंद्रीय एजेंसियां क्रिप्टोकरेंसी के मामलों की जांच और विवेचना करती हैं, लेकिन जिस तरह से क्रिप्टो करेंसी और उससे संबंधित आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है उसे ध्यान में रखते हुए अब यूपी पुलिस भी अपनी पुलिस टीम को अपडेट कर रही है। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने बाकायदा यूपी पुलिस उपनिरीक्षकों के ट्रेनिंग कोर्स में इस नए अध्याय को शामिल कर लिया है। इतना ही नहीं इन्हें प्रशिक्षण देने वाले इंस्पेक्टरों को इसके लिए ट्रेनिंग भी दिलाई गई है। ट्रेनिंग लेने वाले ये प्रशिक्षक प्रदेश में नई भर्ती से आने वाले साढ़े चार हजार से अधिक दरोगाओं को पहली बार क्रिप्टो करेंसी से संबंधित अपराधिक मामलों के विवेचना का पाठ पढ़ाएंगे।

क्रिप्टो करेंसी के संबंध में बढ़ती चुनौतियाँ

क्रिप्टो करेंसी को किसी भी प्रकार से कानूनी मुद्रा का दर्जा नहीं मिला है। इसके बाजवूद तरह-तरह की वेबसाइटों के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी का प्रयोग किया जा रहा है। देश में साइबर अपराधी सोशल मीडिया या डेटिंग ऐप्स के माध्यम से लोगों से संपर्क कर इन्वेस्टमेंट के नाम पर पैसा जमा कराके ठगी कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ हैकर्स लोगों के गैजेट्स या कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर उसे वापस करने के लिए क्रिप्टो करेंसी में फिरौती मांग लेते हैं। मनी लॉड्रिंग और हवाला कारोबार में भी काले धन को सफेद करने में क्रिप्टो करेंसी का प्रयोग हो रहा है। इसके अलावा तमाम तरह के गेमिंग ऐप अलग-अलग तरह के क्रिप्टो करेंसी का प्रयोग कर लोगों को चूना लगा रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ड्रग और हथियारों की तस्करी में भी डार्कनेट मार्केट में क्रिप्टोकरेंसी से लेनदेन किया जाता है। भारत में इससे संबंधित अपराधों पर अंकुश के लिए बाकयदा एंटी मनी लॉडिंग एक्ट(पीएमएलए) बना हुआ है। इसके बावजूद इससे संबंधित अपराध हो रहे हैं।

पुलिस की तैयारियाँ

कोट-

इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग के साथ ही मान्यता न होने के बावजूद देश में क्रिप्टो करेंसी का प्रयोग बढ़ रहा है। ऐसे में यह आशंका है कि आने वाले समय में इससे संधित अपराध भी बढ़ंगे। उपनिरीक्षकों के अपडेट ट्रेनिंग कोर्स में क्रिप्टो करेंसी से संबंधित अपराध,विवेचना और साक्ष्य संकलन की बुनियादी जांच प्रक्रिया को शामिल किया है।

सूरज कुमार राय, एसपी बागपत

FAQ

✦यूपी पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी से संबंधित आपराधिक मामलों की जांच के लिए क्या कदम उठाए हैं?−
यूपी पुलिस ने अपने ट्रेडिंग कोर्स को अपडेट किया है ताकि दरोगा क्रिप्टो करेंसी से जुड़े आपराधिक मामलों की जांच कर सकें।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअब क्रिप्टो करेंसी की विवेचना का भी पाठ पढ़ेंगे दरोगा