सिपाही भर्ती की दौड़ अब कानपुर व फतेहपुर में नहीं होगी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- छह केंद्रों पर पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप दौड़ शुरू - अन्य केंद्रों

सिपाही भर्ती की दौड़ अब कानपुर व फतेहपुर में नहीं होगी

लखनऊ, विशेष संवाददाता

यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) गुरुवार से छह केंद्रों पर शुरू हो गई। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने अत्यधिक बारिश से कानपुर व फतेहपुर स्थित पीएसी मैदान के ट्रैक खराब होने की वजह से इन दोनों ही केंद्रों पर अब दौड़ न कराए जाने का निर्णय किया है। बोर्ड के अनुसार दोनों ही परीक्षा केंद्रों के अभर्ग्थियों को अन्य परीक्षा केंद्रों पर रीशेड्यूल किया जा रहा है। अभ्यर्धियों के प्रवेश पत्र जल्द बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

परीक्षा केंद्रों की जानकारी

भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार से 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, डा.शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी व 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप दौड़ शुरू हो गई। इसके अलावा 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद व पुलिस लाइन बरेली में एक अक्तूबर को प्रस्तावित दौड़ अब आठ अक्तूबर को होगी। इन केंद्रों पर तीन अक्तूबर से निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप ही दौड़ होगी। आठवीं वाहिनी बरेली के परीक्षा केंद्र को बदलकर पुलिस लाइन बरेली किया गया है इसलिए इस केंद्र के अभ्यर्थी अद्यतन प्रवेश पत्र डाउनलोड करके पुलिस लाइन बरेली पहुंचेंगे। वहीं 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर व 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में शारीरिक दक्षता परीक्षा पांच अक्तूबर से शुरू होगी। इन केंद्रों पर एक अक्तूबर को प्रस्तावित दौड़ आठ अक्तूबर को आयोजित होगी। तीन अक्तूबर को प्रस्तावित दौड़ नौ अक्तूबर को और चार अक्तूबर को प्रस्तावित दौड़ 10 अक्तूबर को होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। पांच अक्बूतर से निर्धारित दौड़ पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही होगी।

अतिरिक्त प्रश्न

✦उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र कब जारी किए जाएंगे?−
अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसिपाही भर्ती की दौड़ अब कानपुर व फतेहपुर में नहीं होगी