भारत नेपाल सरहद पर 2.37 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच जिले में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ने एक बाइक सवार मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा। उसके पास से 237 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.37 करोड़ रूपए से ज्यादा है। आरोपी ने इसे सीमा पार नेपाल भेजने की योजना बनाई थी। न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

भारत नेपाल सरहद पर 2.37 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद

बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर थाने की पुलिस व सशस्त्र सीमा बल 59 वी बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम ने एक बाइक सवार मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा है। उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2. 37 करोड़ से अधिक आंकी गई है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कियभारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में गोपनीय सूचना के आधार पर नवागत एसएचओ ब्रह्म गोंड के नेतृत्व में दरोगा अनिल यादव, बृजानंद, हेड कांस्टेबल बृजेश बालियान व सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी बलईगांव में तैनात निरीक्षक राजू यादव, हेड कांस्टेबल प्रशांत डी मकदूम, अजय कुमार, सिपाही महेश बावरिया, कृष्ण पाल, विनोद कुमार, सुरजीत सिंह अनिल कुमार यादव की सयुंक्त टीम ने सोमवार देर रात तलाशी अभियान संचालित किया गया।

मंगलवार रात भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। जिसके कब्जे से 237 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोतीपुर थाने के पौंडा के मजरे मेढ़किया निवासी इसरार के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने स्मैक बलाईगांव के एक अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त की थी। इसे वह सीमा पार नेपाल डिलीवरी को ले जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद कर गहन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।