नियामतपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग ने ग्रामीणों से की चर्चा

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

ग्राम पंचायत नियामतपुर में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक हुई। अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ और सुझाव आयोग के समक्ष रखे। बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर चर्चा हुई।

नियामतपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग ने ग्रामीणों से की चर्चा

भावलखेड़ा। मंगलवार शाम ग्राम पंचायत नियामतपुर में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक हुई। अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह ने की। बैठक में आयोग के सदस्य बृजेश कुमार, सेवानिवृत्त डीजे, संतोष कुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त एडीजे और एसपी सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस मौजूद रहे। बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव आयोग के समक्ष रखे। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान समेत करीब 100 ग्रामीण मौजूद रहे।

बैठक के अंत में आयोग के अध्यक्ष ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और बैठक समाप्ति की घोषणा की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनियामतपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग ने ग्रामीणों से की चर्चा