नहीं हो रही रूफटॉप सोलर संयंत्रों का नेट मीटरिंग

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजेश कुमार यादव ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर संयंत्रों के लिए नेट मीटरिंग की प्रक्रिया तेजी से संपन्न कराने की अपील की है। लाभार्थियों को योजना के लाभ में देरी से वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

नहीं हो रही रूफटॉप सोलर संयंत्रों का नेट मीटरिंग

बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा अभिकरण (यूपी नेडा) के परियोजना अधिकारी राजेश कुमार यादव ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित रूफटॉप सोलर संयंत्रों के सापेक्ष विद्युत मीटरों का नेट मीटरिंग/ग्रिड संयोजन शीघ्र कराए जाने के लिए कहा है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को लिखे पत्र में कहा गया है कि जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह की ओर से इस विषय को उठाते हुए कहा गया कि जनपद के अनेक लाभार्थियों के आवासों पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, लेकिन विद्युत विभाग की ओर से विद्युत मीटरों का नेट मीटरिंग /ग्रिड संयोजन समयबद्ध रूप से नहीं किए जाने के कारण लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है।

लाभार्थियों पर बैंक ऋण की किस्तों का वित्तीय भार निरंतर पड़ रहा है, जबकि सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद भी उसका अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। यह स्थिति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में बाधक होने के साथ-साथ जनहित को भी प्रभावित कर रही है।पत्र में कहा गया है कि जनपद के समस्त लंबित प्रकरणों का परीक्षण कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित कराते हुए पात्र लाभार्थियों के मीटरों का नेट मीटरिंग /ग्रिड संयोजन शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही, की गई कार्यवाही एवं लंबित प्रकरणों का कारणवार विवरण तीन कार्य दिवस के भीतर इस कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि बैठक में उठाए गए विषय पर आवश्यक अनुपालन आख्या प्रेषित की जा सके।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें