आम महोत्सव में जाएंगे शहर के किसान
उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 03 से 05 जुलाई तक लखनऊ में आयोजित होगा, जिसमें कृषक अपने आमों की प्रजातियों का प्रदर्शन कर सकते हैं। 04 जुलाई को जन भवन में आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन होगा। बागवानों को उन्नत प्रजातियों, उत्पादन तकनीकों और विपणन संबंधी जानकारी दी जाएगी।

कानपुर। 03 से 05 जुलाई तक इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 04 जुलाई को जन भवन, लखनऊ में आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन भी आयोजित होगा। जिला उद्यान अधिकारी उमेश चन्द्र उत्तम ने बताया कि जनपद के आम उत्पादक कृषक महोत्सव में अपने बागों की विभिन्न प्रजातियों के आमों का प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रत्येक प्रदर्शन के लिए एक किलोग्राम अथवा पांच आम प्रस्तुत किए जा सकते हैं। जो कृषक स्वयं महोत्सव में उपस्थित नहीं हो सकते, वे अपने प्रदर्शन 02 जुलाई को प्रातः 7 बजे तक जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, विकास भवन परिसर में उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि उन्हें महोत्सव में प्रदर्शित किया जा सके।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान बागवानों को आम की उन्नत प्रजातियों, आधुनिक उत्पादन तकनीकों, बागवानी में नवाचार, विपणन, प्रसंस्करण तथा मूल्य संवर्धन संबंधी जानकारी कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएगी।
लेखक के बारे में
Gaurav Srivastavaशॉर्ट बायो : पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ की सिटी टीम में जिला प्रशासन, वीआईपी और विकास भवन बीट का नेतृत्व कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
गौरव श्रीवास्तव भारतीय हिन्दी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) कानपुर में जिला प्रशासन और विकास भवन को लीड करते हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए, उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है। बिजली और स्वच्छ भारत मिशन समेत कई अभियान चलाए।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
गौरव ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में इलेक्ट्रानिक मीडिया इंडिया टीवी से की। फिर राष्ट्रीय सहारा, जनसंदेश, दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों में रहे। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 से 2012 तक अमर उजाला में क्राइम, विकास समेत कई बीट पर काम किया। 2013 से अब तक हिन्दुस्तान में कई फील्ड में काम किया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कई अभियान
कामर्स, लॉ, पोस्ट ग्रेजुएशन और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण गौरव को कानून और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से प्रशासन बीट पर कमांड होने के साथ कानून की जानकारी और वीवीआईपी से जुड़े विषयों पर कई एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिखी। कई चुनावों की कवरेज को लीड किया। बिजली और स्वच्छ भारत मिशन समेत कई अभियान चलाए।
प्रशासन व पब्लिक कनेक्ट
जनता से जुड़ी खबरे, वर्तमान घटित विषयों से लेकर चुनावी गतिविधि आदि विषयों पर गौरव की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रेटी और वीआईपी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। गौरव का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
चुनाव कवरेज, सभा और सरकारी योजनाओं की पड़ताल
सेलिब्रिटी व वीआईपी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
कृषि से जुड़े मामले, एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
बिजली व स्वच्छ भारत मिशन समेत कई अभियान


