लेखपाल संघ का मांगों को लेकर तहसील में धरना
हिन्दुस्तान, रामपुर
रामपुर। विभिन्न लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर

विभिन्न लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया। संघ के आह्वान पर आयोजित धरने में लेखपालों ने प्रारंभिक वेतनमान व ग्रेड-पे में सुधार, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण, लंबित पदोन्नति सूची जारी करने, विभागीय परीक्षा के परिणाम घोषित करने समेत अन्य सेवा संबंधी मांगें उठाईं। लेखपालों ने कहा कि शासन-प्रशासन से लगातार अनुरोध के बावजूद मांगों का समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है।

