लेखपाल संघ ने समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर लंबित समस्याओं और बकाया देयों के जल्द निस्तारण की मांग की है। लेखपालों के मुद्दों में आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्रों का भुगतान, समय पर वेतन और स्थानांतरण शामिल हैं। यदि 25 सितंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

लेखपाल संघ ने समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई

गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई ने संवर्ग की विभिन्न लंबित समस्याओं और बकाया देयों के जल्द निस्तारण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री दीपक त्रिपाठी ने बताया कि लंबे समय से समस्याएं लंबित होने से लेखपालों में रोष है। ज्ञापन में वर्ष 2024 व 2025 के आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्रों के लंबित देयों का भुगतान, तहसील व जिला कार्यालयों में संलग्न लेखपालों को मूल पटल पर भेजने, चारों तहसीलों में समय से वेतन दिलाने और वर्ष 2024 बैच के लेखपालों का रिजल्ट तैयार कराने की मांग की गई। इच्छुक लेखपालों के नियमानुसार स्थानांतरण, पूर्व में निजी अनुरोध व पारस्परिक आधार पर स्थानांतरित लेखपालों को अवमुक्त करने और शासनादेश के अनुसार शस्त्र लाइसेंस जारी कराने की कार्रवाई की भी मांग रखी गई।

इसके अलावा लंबित एसीपी, एरियर व डीए का निस्तारण और अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर संवर्गीय समस्याओं के समाधान की मांग की गई। संघ ने चेतावनी दी कि 25 सितंबर तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुण्डरीक पाण्डेय, आत्माराम वर्मा, स्वामीनाथ शुक्ला, रामपूजन यादव, दिनेश कुमार मौर्या, अनिल विश्वकर्मा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलेखपाल संघ ने समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई