दूसरे दिन भी धरनारत रहे लेखपाल, मांग-पत्र मनवाने पर अड़े
चित्र परिचय उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद शाखा ने दूसरे दिन भी गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। सभी ने तहसीलदार इटवा पर एक लेखपाल के साथ असं

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद शाखा ने दूसरे दिन भी गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। सभी ने तहसीलदार इटवा पर एक लेखपाल के साथ असंसदीय और अमर्यादित व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जिलाधिकारी को संबोधित 11 बिंदुओं का मांग-पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई।संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता और जिला मंत्री आनंद गौतम के नेतृत्व में सौंपे गए मांग-पत्र में कहा गया है कि लेखपाल विनोद कुमार यादव के साथ तहसीलदार इटवा ने सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
संघ ने मांग की है कि तहसीलदार इटवा के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और उन्हें तत्काल प्रभाव से तहसील इटवा से हटाकर जिला मुख्यालय पर संबद्ध किया जाए। इसके साथ ही संघ ने बताया कि मध्य गांव में गांधी मूर्ति से जुड़े प्रकरण में लेखपाल का स्थानांतरण गलत तरीके से किया गया है। संघ ने कहा कि संबंधित लेखपाल निर्दोष है, ऐसे में उसका स्थानांतरण निरस्त किया जाए और स्थानांतरण का स्पष्ट कारण बताया जाए। मांग-पत्र में राजस्व कार्यों से जुड़ी जमीनी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया है। बहुत से राजस्व ग्रामों के शजरा (भू-मानचित्र) पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण हो चुके हैं, जिससे सीमांकन और पैमाइश में दिक्कत आ रही है। शासकीय कार्य के लिए नए नक्शे उपलब्ध कराए जाएं। अन्य प्रमुख मांगों में सीएमओ कार्यालय में लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का तत्काल निस्तारण व बजट प्रेषण शामिल है। इस मौके पर शैलेश भारती, सुनील सिंह, प्रभात सैनी, विनोद गौतम,भानु प्रताप, प्रवेश कुमार, आशीष संगम, पूजा, महेंद्र साहनी, शिव शंकर यादव, अमरदीप चौधरी, सुधीर, राजकुमार, अभिषेक, बबीता, अंकिता, प्रिया, शिल्पी, जिज्ञासा, अरुण, प्रशांत,अशोक आदि उपस्थित थे।


