केजीबीवी की छात्राओं भी करेंगी कौशल विकास की ट्रेनिंग

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

- 71 स्कूलों की 2672 छात्राओं को देंगे प्रशिक्षण - छात्राएं पढ़ाई संग रोजगारपरक

केजीबीवी की छात्राओं भी करेंगी कौशल विकास की ट्रेनिंग

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

यूपी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की छात्राओं को भी अब कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी। छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही रोजगारपरक कौशल भी सिखाया जाएगा। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत 71 स्कूलों की 2672 छात्राओं को रोजगारपरक कौशल सिखाया जाएगा। अगले महीने से ट्रेनिंग शुरू की जाएगी।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल के मुताबिक छात्राओं को हुनरमंद बनाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत दो नवंबर से इन स्कूलों में प्रशिक्षण शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है। छात्राओं को हेल्थ केयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान व एआई जैसे अत्याधुनिक ट्रेड्स में छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। पढ़ाई के साथ छात्राओं को भविष्य में रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यह प्रशिक्षण उन्हें दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में एआई और संवाद कौशल भी शामिल

प्रशिक्षण की अवधि 300 घंटे निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण शुरू होने के सात दिनों के भीतर छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकें व शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। उप्र कौशल विकास मिशन की ओर से इन छात्राओं को एआई कोर्स अथवा युवा एआई फॉर ऑल अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। वहीं उन्हें व्यक्तित्व विकास व संवाद कौशल भी सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण प्रदाताओं और जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों (डीपीएमयू) को समय से तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिन जिलों के केजीबीवी में यह ट्रेनिंग दी जाएगी उनमें सीतापुर, उन्नाव, गोंडा, आगरा, बरेली, अलीगढ़, बदायूं, चंदौली, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, एटा, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, मैनपुरी, मेरठ, मथुरा, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, संभल व शाहजहांपुर इत्यादि जिले शामिल हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत कितने स्कूलों की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा?−
71 स्कूलों की 2,672 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेजीबीवी की छात्राओं भी करेंगी कौशल विकास की ट्रेनिंग