शामली के उद्यमियों ने यूपी -जापान इन्वेस्टमेंट समिट में लिया भाग

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश सरकार ने नई दिल्ली के होटल ताज में उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट समिट 2026 का आयोजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन के साथ, जापानी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस समिट में 4030 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की गई, जो औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में सहायक होगा।

शामली के उद्यमियों ने यूपी -जापान इन्वेस्टमेंट समिट में लिया भाग
शामली के उद्यमियों ने यूपी -जापान इन्वेस्टमेंट समिट में लिया भाग

नई दिल्ली के होटल ताज में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट समिट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिट में जापान के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री एवं अधिकारी मौजूद रहे। शाामली से समिट में प्रतिभाग करने वाले उद्यमी वैभव गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब 4030 करोड़ रुपये के निवेश का शुभारंभ किया गया। इसे प्रदेश में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और भारत-जापान के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में जापान के नागासाकी प्रीफेक्चर के गवर्नर याशुमासी सहित करीब 200 जापानी बिजनेस डेलीगेट्स ने भाग लिया। इनमें कुबोटा ट्रैक्टर्स के सीईओ और होंडा कंपनी के वरिष्ठ प्रतिनिधियों समेत जापान के प्रमुख उद्योग समूहों के प्रतिनिधि शामिल रहे।समिट में प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, जसवंत सैनी, अरविंद कुमार शर्मा और सुरेश खन्ना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।समिट में शामली से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र से जुड़े युवा उद्यमी वैभव गोयल, दीपक गर्ग, सचिन संगल, अनुज गर्ग और विवान गर्ग ने भी सहभागिता की। उन्होंने आयोजन में शामली की उद्यमशीलता, औद्योगिक क्षमता और व्यापारिक संभावनाओं का प्रतिनिधित्व किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशामली के उद्यमियों ने यूपी -जापान इन्वेस्टमेंट समिट में लिया भाग