इंटरनेशनल ट्रेड शो में जनपद के उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। इस शो का उद्देश्य जनपद के उत्पादों को वैश्विक बाजार में प्रमोट करना है। बी-टू-बी और बी-टू-सी प्रारूप के अंतर्गत प्रदर्शनी, सम्मेलन और फैशन शो होंगे। नवोदित निर्यातकों को विशेष अवसर प्रदान किए जाएंगे।

इंटरनेशनल ट्रेड शो में जनपद के उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान

बागपत। जनपद के उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के चौथे संस्करण का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट ग्रेटर नोएडा में होगा। इस बार ट्रेड शो को अधिक भव्य, विविधतापूर्ण और सेक्टर आधारित स्वरूप दिया गया है। इसके लिए जनपद के निर्यातकों, हस्तशिल्पियों, कारखानेदारों और उद्यमियों से स्टॉल बुक कराने की अपील की गई है। इस बार ट्रेड शो में बी-टू-बी और बी-टू-सी प्रारूप पर प्रदेश के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सम्मेलन, नॉलेज सेशन, फैशन शो और देश-विदेश के व्यापारिक विशेषज्ञों की सहभागिता भी होगी।

सबसे खास बात यह है कि लगभग 400 से 500 सेक्टर-विशिष्ट विदेशी खरीदार (ओवरसीज बायर्स) ट्रेड शो में पहुंचेंगे, जिससे जिले के निर्यातकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने और नए व्यापारिक अवसर तलाशने का मौका मिलेगा। इस बार भी नवोदित और नियमित दोनों प्रकार के निर्यातकों को समान अवसर दिया जाएगा। नवोदित निर्यातकों की श्रेणी में ऐसे उद्यमियों को शामिल किया गया है, जिनका आईईसी कोड 1 अप्रैल 2022 के बाद जारी हुआ है। इनके लिए हॉल नंबर-14 में 9 वर्गमीटर के स्टॉल आरक्षित किए गए हैं। इन स्टॉलों के लिए मात्र 17 हजार रुपये का रियायती शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि नए निर्यातकों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, प्रचार-प्रसार, मार्केटिंग और नेटवर्किंग का बेहतर अवसर मिल सके। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि जनपद के इच्छुक निर्यातक, हस्तशिल्पी, कारखाने दार एवं उद्यमी निर्धारित शुल्क जमा कर स्टॉल बुक करा सकते हैं। स्टॉल बुकिंग के बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय में संपर्क कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। स्टॉल आवंटन ‘प्रथम आवत, प्रथम पावत’ के आधार पर किया जा रहा है, इसलिए इच्छुक उद्यमी समय रहते अपना स्टॉल आरक्षित करा सकते है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।