दो मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल बनाने को दिए 24 करोड़
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्री-प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई एक ही छत के नीचे

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्री-प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई एक ही छत के नीचे कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल बनाए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में कुल 176 स्कूलों का निर्माण होगा। जिलों में अब मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल बनाने के लिए धनराशि जारी की जा रही है। मथुरा के बल्देव में कुल 24.78 करोड़ रुपये की लागत से यह विद्यालय बनाया जाएगा और पहली किश्त के रूप में 12.39 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। ऐसे ही सीतापुर के सिधौली में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल कुल 24.91 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। पहली किश्त के रूप में 12.45 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
ऐसे में इन दो विद्यालयों के निर्माण के लिए कुल 24.84 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। अब इन दोनों मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूलों का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।


