डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप शुरू किया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि इस ऐप के जरिए श्रमिक अब आसानी से रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे और उनकी जानकारी साझा कर सकते हैं।

डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार

कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार के अवसर सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप प्रारंभ किया है।उन्होंने बताया कि डिजिटल लेबर चौक ऐप निर्माण श्रमिकों, बिल्डरों, ठेकेदारों, निर्माण एजेंसियों एवं अन्य नियोजकों के बीच एक प्रभावी डिजिटल सेतु के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से श्रमिकों को रोजगार की तलाश में लेबर चौकों पर घंटों प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

वह अपने मोबाइल फोन से अपनी उपलब्धता दर्ज कर अपने कौशल, अनुभव तथा कार्यस्थल से संबंधित जानकारी साझा कर सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।