राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न प्रस्तावों के लिए 66.43 करोड़ स्वीकृत

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों के लिए 66.43 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। सर्पदंश न्यूनीकरण, मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने और मौसम पूर्वानुमान प्रणाली को मजबूत करने के लिए फंड स्वीकृत किए गए। इसमें डॉप्लर वेदर रडार और आधुनिकीकरण भी शामिल हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न प्रस्तावों के लिए 66.43 करोड़ स्वीकृत

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता वाली उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति की बुधवार को हुई बैठक में रखे गए विभिन्न प्रस्तावों के लिए 66.43 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इनमें 18 जिलों में सर्पदंश न्यूनीकरण कार्यक्रम के लिए 2.72 करोड़ रुपये, आपदा प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता राशि के मानक एवं दरों का प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन पर वॉल राइटिंग के लिए 1.73 करोड़ रुपये तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए 33.92 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।इसके अलावा प्रदेश में मौसम पूर्वानुमान एवं आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए लखनऊ, झांसी, वाराणसी, अलीगढ़ एवं आजमगढ़ में डॉप्लर वेदर रडार की स्थापना के लिए 1.54 करोड़ रुपये तथा पीएसी की 17 फ्लड कंपनियों के आधुनिकीकरण तथा खोज एवं बचाव कार्यों को अधिक गतिशील एवं प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक वाहनों की उपलब्धता के लिए 26.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गई।

बैठक में विभिन्न विभागों में आपदा प्रबंधन के लिए वर्चुअल कैडर के गठन को भी मंजूरी प्रदान की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।