up exit polls 2022: एक और सर्वे बनवा रहा सपा की सरकार, जानें- भाजपा के लिए क्या अनुमान
up exit polls 2022: पांचों राज्यों में मतदान समाप्त होने के बाद जहां एग्जिट पोल में सभी चैनलों ने यूपी में योगी सरकार का फिर से आने का दावा किया जा रहा है तो दो सर्वे इस बार यूपी की सत्ता में अखिलेश...

up exit polls 2022: पांचों राज्यों में मतदान समाप्त होने के बाद जहां एग्जिट पोल में सभी चैनलों ने यूपी में योगी सरकार का फिर से आने का दावा किया जा रहा है तो दो सर्वे इस बार यूपी की सत्ता में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। देशबंधु के अलावा एक और सर्वे है, जिसमें यह दावा किया गया है कि इस बार समाजवादी पार्टी को बंपर जीत मिल रही है, जबकि भाजपा को काफी नुकसान हो रहा है। जानिए, क्या कहता है सर्वे
सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। अब सभी राजनीतिक दलों और दिग्गज राजनेताओं को 10 मार्च का इंतजार है, इस तारीख को मतगणना होगी और सभी की किस्मत का पिटारा खुलेगा। ये भी स्पष्ट हो जाएगा कि किस राज्य में कौन सरकार बना रहा है। हालांकि इससे पहले तमाम चैनलों के एग्जिट पोल सामने आए, यूपी के लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा की बंपर जीत का दावा किया गया और बहुमत के साथ यूपी में फिर योगीराज की भविष्यवाणी की गई लेकिन, दो सर्वे में ये बात निकलकर सामने आई है कि यूपी की सत्ता में समाजवादी पार्टी की वापसी हो रही है।
4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है कि उत्तरप्रदेश में इस बार अखिलेश यादव एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सर्वे में दावा किया गया है कि समाजवादी पार्टी को यूपी चुनाव में 238 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा महज 157 सीटों में सिमट रही है। वहीं, सर्वे के अनुसार, बसपा को छह और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है।
सर्वे में भाजपा का वोटिंग प्रतिशत भी गिरा
सर्वे में यह भी दावा किया गया है कि साल 2017 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट प्रतिशत भी गिर रहा है। इस बार भाजपा को 32 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं जबकि साल 2017 में भाजपा को 39.67% वोट मिले थे। वहीं, समाजवादी पार्टी का का वोट प्रतिशत 21.82% से बढ़कर 41% तक पहुंचने की अनुमान है।
देशबंधु ने भी की है सपा की भविष्यवाणी
इससे पहले देशबंधु के सर्वे में भी यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को इस बार 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा को महज 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान है। उधर, कांग्रेस के खाते में एक से 9, बसपा को 10 से 24 और अन्य के खाते में शून्य से छह सीटें तक आ सकती हैं।
अखिलेश-जयंत चौधरी का इस बार 300 पार का दावा
उधर, तमाम चैनलों (उपरोक्त दो एग्जिट पोल को छोड़कर) के एग्जिट पोल में जहां इस बार भाजपा को बहुमत मिलने के आसार हैं लेकिन, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इससे इत्तेफाक नहीं रखते। सोमवार को सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अखिलेश ने दावा किया कि इस बार जनता उन्हें 300 पार का आशीर्वाद दे रही है। वहीं, जयंत चौधरी ने भी एग्जिट पोल के सर्वे को नकारा है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश में समादवादी पार्टी गठबंधन सरकार बनाने जा रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


