कर्मचारी संघ अध्यक्ष का व्हाट्सएप नंबर हैक

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश निर्वाचन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव का व्हाट्सएप नंबर हैक हो गया। हैकर ने उनके संपर्कों को 40 हजार रुपये की मदद मांगने वाले संदेश भेजे। राकेश ने بسرعة अपने परिचितों को सचेत किया और अपील की कि किसी भी आर्थिक सहायता के अनुरोध पर भरोसा न करें।

कर्मचारी संघ अध्यक्ष का व्हाट्सएप नंबर हैक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश निर्वाचन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव का व्हाट्सएप नंबर बुधवार को हैक हो गया। हैकर ने उनके मोबाइल की कांटेक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर 40 हजार रुपये की मदद मांगी। अचानक राकेश कुमार के नंबर से मदद के लिए मैसेज पहुंचने पर उनके परिचितों को संदेह हुआ। कुछ करीबियों ने राकेश को फोन कर मैसेज के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्हें अपना व्हाट्सएप नंबर हैक होने की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल अपने संपर्क में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर सचेत किया और बताया कि उनके नंबर से भेजे जा रहे किसी भी मदद संबंधी मैसेज पर भरोसा न करें।

राकेश कुमार ने लोगों से अपील की कि उनके व्हाट्सएप नंबर से यदि किसी तरह की आर्थिक मदद या रुपये भेजने का अनुरोध किया जाए तो उस पर प्रतिक्रिया न दें और सीधे उनसे फोन पर संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करें। घटना के बाद उनके परिचितों में भी साइबर ठगी को लेकर सतर्कता बढ़ गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकर्मचारी संघ अध्यक्ष का व्हाट्सएप नंबर हैक