Moradabad News: 18 को होगा एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव
Moradabad News: फोटो:मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन मंडल शाखा मुरादाबाद की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय में हुई। जिसमें मंडलीय कार्यकारिणी के आगामी चुन

Moradabad News: बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर कंपोजिट सुमेरपुर में तैनात शिक्षिका निशा तोमर को बीएसए ने सस्पेंड कर दिया है। शिक्षण कार्य में रुचि न लेने, विद्यालय में न आने के बाद भी जबरन हस्ताक्षर करने, शैक्षिक और भौतिक परिवेश दूषित करने जैसे आरोपों पर उसे निलंबित कर बीईओ कार्यालय सुमेरपुर में अटैच किया है।
शिक्षक कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी बिछिया संजय कुमार से कराई थी। जांच में जून माह की कई तारीखों में स्कूल न आने के बाद भी जबरन हस्ताक्षर करने का खुलासा हुआ था। एक दिन विद्यालय अवधि में स्कूल में न होकर बीएसए कार्यालय में शिक्षिका की उपस्थिति मिली थी। विद्यालय के प्रधान शिक्षक से अशिष्ट व्यवहार करने और विद्यालय में गुटबाजी कर माहौल बनाए जाने, उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने जैसे आरोप भी लगे थे। बीईओ की जांच रिपोर्ट में इस तरह के सामने आए तथ्यों पर बीएसए ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन शिक्षिका की ओर से सौंपे गए जवाब से संतुष्ट न होने पर उसे बीएसए ने निलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि शिक्षिका को निलंबित किया गया है। शिकायत के बाद जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई तय की गई है।


