शिक्षकों के 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश में शहरी क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 11508 और 897 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवक्ता के 2607 पदों पर भी आवेदन 18 सितंबर से शुरू होंगे। आवेदन शुल्क 15 अक्तूबर तक लिया जाएगा। परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी।

शिक्षकों के 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

शहरी क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 11508 और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संबद्ध प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के 897 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार से शुरू होंगे। वहीं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) के 2607 पदों पर चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को शिक्षकों के 15012 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। चयन आयोग ने साफ किया है कि आवेदन एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) के बाद ही किए जा सकेंगे। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 11508 और संबद्ध प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षकों के 897 पदों पर भर्ती के लिए ओटीआर और आवेदन मंगलवार से शुरू होंगे।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 15 अक्तूबर तक लिए जाएंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर है। परीक्षा तीन और चार दिसंबर को कराई जाएगी।वहीं प्रवक्ता के 2607 पदों पर भर्ती के लिए ओटीआर व आवेदन 18 सितंबर से शुरू होंगे और अभ्यर्थी 17 अक्तूबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है और परीक्षा 15 व 16 दिसंबर को होगी। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने साफ किया है कि आयोग विज्ञापित पदों की अर्हता एवं पात्रता के संबंध में अलग से कोई परामर्श नहीं देता है। लिहाजा निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षकों के 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू