उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कल मिर्जापुर में रहेंगे
By Newswrap
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरउत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को शाहजहांपुर और हरदोई का दौरा करेंगे। वह हेलीकॉप्टर से मिर्जापुर पहुंचेंगे, जहां विभिन्न राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 12 बजे हेलीपैड पर पहुंचकर वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और भगवान परशुराम मंदिर में दर्शन देंगे।

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को शाहजहांपुर एवं हरदोई जनपद के दौरे पर रहेंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार वह लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा शाहजहांपुर के मिर्जापुर पहुंचेंगे। विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे मिर्जापुर कस्बा मे बने हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद रघुवंशी पैलेस में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत परशुरामपुरी मे भगवान परशुराम मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे तथा आयोजित जनसभा में भाग लेंगे। मिर्जापुर से उपमुख्यमंत्री हरदोई के लिए रवाना होंगे।


