जनता की समस्या दूर करना सर्वोच्च प्राथमिकता: ब्रजेश पाठक

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

-जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ सुनीं जनसमस्याएं संबंधित अधिकारियों को फोन

जनता की समस्या दूर करना सर्वोच्च प्राथमिकता: ब्रजेश पाठक

लखनऊ, विशेष संवाददाताआमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी प्रतिबद्धता के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें एवं परेशानियां उनके समक्ष रखीं। उपमुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जनता दर्शन में उपचार एवं आर्थिक सहायता, पुलिस कार्रवाई, राजस्व संबंधी मामलों, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं।

उपमुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात सुनी और संबंधित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शिकायतों की स्थिति जानी तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजनता की समस्या दूर करना सर्वोच्च प्राथमिकता: ब्रजेश पाठक