कांग्रेस पदाधिकारियों को जमानत न्याय की जीत : आराधना मिश्रा
लखनऊ, वियोष संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित आवास पर आपत्तिजनक शब्द

लखनऊ, वियोष संवाददाता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित आवास पर आपत्तिजनक शब्द लिखने के मामले में जेल भेजे गए यूपी कांग्रेस के निवर्तमान संगठन महासचिव अनिल यादव समेत अन्य को जमानत मिलने को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने न्याय की जीत बताया है। उन्होंने जमानत में प्रयास और सहयोग के लिए कांग्रेस विधि विभाग और स्थानीय संगठन के साथ सभी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।आराधना ने कहा कि भाजपा की वोट चोरी उजागर हो गई है। राहुल गांधी ने बहुत पहले ही इसका पर्दाफाश कर दिया था। जनता को यह बात समझ में आ चुकी है कि भाजपा अब जनता के वोट से चुनाव नहीं जीत रही, बल्कि देश के लोगों की वोट चोरी करके चुनाव जीत रही है।
ज्ञानेश कुमार ने संवैधानिक पद पर बैठकर देश के लोगों से धोखा किया है। विरोध प्रदर्शन के बाद अनिल यादव के अलावा मुकेश धनगर, राजेश कुमार, मनोज गौड़, राजेश गौतम उर्फ राजा गौतम और पंकज चौधरी को जेल भेज दिया गया था।


