एक सितंबर को रामलीला मैदान पहुंचने के लिए अपील
हिन्दुस्तान, गाजीपुर
गाजीपुर के विकास खंड जखनियां में वामपंथी नेताओं ने एक सितंबर को रामलीला मैदान में पहुंचने के लिए लोगों से अपील करते हुए पदयात्रा की। यह यात्रा मलेठी तिराहा, धनेशपुर, कर्वी रामपुर, जलालाबाद, और अन्य गाँवों से गुज़री। बैठक में विभिन्न नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
एक सितंबर को रामलीला मैदान पहुंचने के लिए अपील
गाजीपुर (मरदह)। विकास खंड जखनियां में रविवार को उत्तर प्रदेश भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर पदयात्रा निकालते हुए लोगों से एक सितंबर को रामलीला मैदान में पहुंचने के लिए अपील किया। यह जखनियां ब्लाक के मलेठी तिराहा होते हुए धनेशपुर, कर्वी रामपुर, पतारी, जलालाबाद, सुल्तानपुर, डिल्ला खुदाबख्शपुर, डिहिया, बड़ागांव, जमसडा, ओडरायी, सोनहरा, धर्मागतपुर आदि गांव में पहुंची। इस दौरान बैठक भी आयोजित की गयी। इस पदयात्रा में अमेरिका सिंह यादव, राम अवध रामलाल राम, जन्म अंबिका चौहान, भूमिधर राजभर, सुभाष राजभर, कैलाश यादव, मंगल कुशवाहा संदीप चौहान, रामाश्रय चौहान, राम शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।


